गुनाहों से तौबा व इबादत की रात

Updated at :16 Jul 2013 1:52 PM
विज्ञापन
गुनाहों से तौबा व इबादत की रात

गोड्डा : इस्लाम धर्मावलंबियों का पवित्र पर्व शब-ए-बरात जिले भर में सादगी पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर नमाज अदा की गयी तथा खुदा की इबादत की गयी. वहीं रात भर इबादत के बाद सुबह में कब्रिस्तान जाकर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए फातिया पढ़ा जायेगा. गोड्डा, महगामा तथा अन्य प्रखंडों में शब-ए-बरात […]

विज्ञापन

गोड्डा : इस्लाम धर्मावलंबियों का पवित्र पर्व शब-ए-बरात जिले भर में सादगी पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर नमाज अदा की गयी तथा खुदा की इबादत की गयी. वहीं रात भर इबादत के बाद सुबह में कब्रिस्तान जाकर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए फातिया पढ़ा जायेगा.

गोड्डा, महगामा तथा अन्य प्रखंडों में शब-ए-बरात को लेकर दिन भर चहल पहल रही. घरों को रंगीन बल्ब से सजाया गया है.

कब्रिस्तान में मांगी दुआ

शाम के समय पाक साफ होकर धर्मावलंबियों ने स्थानीय कब्रिस्तान में अपने पुरखों तथा परिवार के मृत सदस्यों के कब्र के सामने मकफिरत की दुआ की. इसमें उसके पाप से मुक्त करने की दुआ मांगी गयी. इसे लेकर सोमवार को गोड्डा व महगामा में कब्रिस्तानों को सजाया गया था. दिन भर लोगों ने सफाई की.

इबादत की रात : अशरफी

इमाम मो निजाम अशरफी ने बताया कि शब-ए-बरात की रात इबादत की रात है. रात भर लोगों को इबादत करनी चाहिए. सभी मुरदों को आज की रात मुक्ति मिलती है. पूरी रात इबादत करनी चाहिए. ऊपर वाले से आज रात दुआ कर रोजी मांगनी चाहिए. इमाम ने बताया कि आज की रात जो जितना इबादत करेगा उसे उनके अनुसार साल भर की रोजी मिलेगी.

क्लब ने की सफाई

मोहनपुर स्थित कब्रिस्तान को स्थानीय कामरान मेमोरियल मेटर क्लब की ओर से साफ-सफाई कर रोशनी की व्यवस्था की गयी थी. इस दौरान अध्यक्ष मो किरमान अंसारी, शाहिद अंसारी, हासिम अली, मुन्ना कुमार आदि ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola