ओके::मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने की प्रेरकों के साथ बैठक

प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के सभागार में बुधवार को बीडीओ पंकज कुमार रवि ने प्रेरकों के साथ बैठक की. जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया. बीडीओ ने बताया कि 10 नवंबर को सभी प्रखंडों में प्रेरकों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जायेगी. वहीं 17 नवंबर को मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम […]
प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के सभागार में बुधवार को बीडीओ पंकज कुमार रवि ने प्रेरकों के साथ बैठक की. जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया. बीडीओ ने बताया कि 10 नवंबर को सभी प्रखंडों में प्रेरकों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जायेगी. वहीं 17 नवंबर को मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम होगा. बीडीओ पंकज कुमार रवि ने प्रेरकों को मतदाताओं से जुड़ कर उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के समान इस बार भी मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा. ताकि वोटिंग प्रतिशत बढ़ सके. एक दिसंबर को ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी देने को कहा. इस दौरान प्रेरक पंकज कुमार शुक्ला, रंभा कुमारी, रशमी कुमारी आदि शामिल थी.————————————-तसवीर: 20 जानकारी देते बीडीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










