ओके::फ्लैग-सड़क दुर्घटना में एक की मौत

-गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मार्ग पर घंटों आवागमन प्रभावित -जाम मे फंसे गोड्डा विधायक-मुआवजे के बाद ग्रामीणों ने हटाया जामप्रतिनिधि, गोड्डागोड्डा-सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग पर जमनीपहाड़पुर के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम पूरन साह है. वह सदर प्रखंड के सुंदरमोड़ का निवासी था. बुधवार की देर शाम […]
-गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मार्ग पर घंटों आवागमन प्रभावित -जाम मे फंसे गोड्डा विधायक-मुआवजे के बाद ग्रामीणों ने हटाया जामप्रतिनिधि, गोड्डागोड्डा-सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग पर जमनीपहाड़पुर के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम पूरन साह है. वह सदर प्रखंड के सुंदरमोड़ का निवासी था. बुधवार की देर शाम वह साइकिल से सुंदरमोड़ से गोड्डा आ रहा था. रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त सड़क को घंटों जाम कर दिया. वे मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे. जाम में फंसे गोड्डा विधायकसुंदरपहाड़ी की ओर से लौट रहे गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव भी आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे. ग्रामीणों ने विधायक का रास्ता रोक कर मुआवजे की मांग की. विधायक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को दी.मुआवजे के बाद हटा जाम सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार महली ने मुआवजे को लेकर सदर सीओ शिवाजी भगत को सूचना दी. अंचलाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों को 10 हजार का मुआवजा दिया. तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया. डीएसपी श्री महली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. ————————————————-तसवीर:10 जाम में मौजूद ग्रामीण, 11 पहुंचे डीएसपी एवं पुलिस पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










