ओके::फ्लैग-जल जमाव से मुसलिम टोला के लोग परेशान

Published at :04 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-जल जमाव से मुसलिम टोला के लोग परेशान

–लोगों के घरों में घुस रहा है गंदा पानी–कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से लगा चुके हैं गुहारप्रतिनिधि, महगामामहगामा के दिग्घी गांव के मुसलिम टोला में जल जमाव के कारण ग्रामीणों का जीन मुहाल हो गया है. जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है. यह आलम […]

विज्ञापन

–लोगों के घरों में घुस रहा है गंदा पानी–कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से लगा चुके हैं गुहारप्रतिनिधि, महगामामहगामा के दिग्घी गांव के मुसलिम टोला में जल जमाव के कारण ग्रामीणों का जीन मुहाल हो गया है. जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है. यह आलम तकरीबन दो वर्षों से है. जल निकासी की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का दरवाजा खटखटाया. लेकिन किसी ने अब तक कोई पहल नहीं की. गांव की आबादी करीब आठ हजार है. ग्रामीण शाह आलम, शादिक आलम, जुल्फीकार भुट्टो, मो कैसर ने बताया कि हालत अत्यंत ही नारकीय है. बरसात के मौसम में तो हालात और भी खराब हो जाता है. गांव में कभी भी फैल सकती है महामारीजल जमाव के कारण गांव में महामारी का भय बना हुआ है. लोगों के घरों में भी गंदा पानी घुस जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में गांव में कुछ ग्रामीणों को डायरिया भी हो गया था. मुसलिम टोला के अलावे बकनपुर, पटेल टोला, हरिजन टोला, पासवान टोला एवं अंसारी टोला के ग्रामीण इस समस्या से परेशान हैं. प्रखंड प्रशासन को नहीं है कोई मतलबग्रामीणों का यह भी कहना है कि प्रखंड की बैठक में मामले को उठाया गया है. लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.———————–तसवीर:25 में नारकीय सड़क, 26 में सड़क का हाल बताते ग्रामीण, 27 से 30 तक ग्रामीणों की तस्वीर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola