मुहर्रम पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

-सुरक्षा में लगाये गये जैप के जवानतसवीर: 01तैनाती के लिये भेजे जा रहे जवानप्रतिनिधि, गोड्डामुहर्रम के अवसर पर जिले में पुलिस बलों की भारी तैनाती की गयी है. जिले के कुल 88 स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की तैनात किया गया है. नगर थाना क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर पुलिस बल व पदाधिकारी […]
-सुरक्षा में लगाये गये जैप के जवानतसवीर: 01तैनाती के लिये भेजे जा रहे जवानप्रतिनिधि, गोड्डामुहर्रम के अवसर पर जिले में पुलिस बलों की भारी तैनाती की गयी है. जिले के कुल 88 स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की तैनात किया गया है. नगर थाना क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर पुलिस बल व पदाधिकारी लगाये गये है. शहर के कारगिल चौक, गुलजारबाग चौक स्थित मसजिद, सरकंडा, पैरडीह, फसिया डेंगाल, असनबनी सहित चौक चौराहों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती रही. वहीं जुलूस निकाले जाने के दौरान विशेष रूप से चौकसी किये जाने के लिये दो गश्ती पार्टियों को नजर रख रही है. गश्ती दल में एएसआइ ए के मुंडा एवं अंजनी कुमार लगाये गये है.जैप पांच एवं नौ के जवान लगाये सुरक्षा मेंशांतिपूर्ण ढंग से जुलूस के विसर्जन को लेकर जिले में इस बार जैप के जवानों को लगाया गया है. देवघर से जैप पांच व साहिबगंज से जैप नो के जवानों को जिले के अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा में तैनात किया गया है. वहीं होमगार्ड के 70 व जिला पुलिस बल के जवानों को थाना क्षेत्रों में तैनाती कर विसर्जन संपन्न कराये जाने का निर्देश दिया गया. नगर थाना क्षेत्र में बीडीओ कंचन कुमारी भदौरिया एवं थानेदार संजय कुमार ने गश्त कर जुलूस का नेतृत्व कर रहे कार्यकर्ताओं को समय पर विसर्जन किये जाने को कहा. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में प्रशिक्षु डीएसपी आशीष कुमार खालको सहित थानेदार रतन कुमार सिंह, एएसआइ ज्योतिष कुमार जायसवाल, रमण कुमार सिंह आदि ने क्षेत्र में रहकर मुहर्रम जुलूस की गतिविधियों की सूचना संबंधित पदाधिकारी को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










