ट्रक ऑनर के घर चोरी के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग

Published at :04 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ऑनर के घर चोरी के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग

प्रतिनिधि,गोड्डानगर थाना क्षेत्र के ट्रक ऑनर मो सलीम के आवास में हुई चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है. मालूम हो कि ट्रक ऑनर श्री सलीम चपरासी टोला मुहल्ले के रहनेवाले है. रविवार की रात चोरों ने चोरी कर व्यवसायी के डेढ़ लाख उड़ा लिये थे. चोरों ने सेंधमारी कर सुटकेस […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,गोड्डानगर थाना क्षेत्र के ट्रक ऑनर मो सलीम के आवास में हुई चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है. मालूम हो कि ट्रक ऑनर श्री सलीम चपरासी टोला मुहल्ले के रहनेवाले है. रविवार की रात चोरों ने चोरी कर व्यवसायी के डेढ़ लाख उड़ा लिये थे. चोरों ने सेंधमारी कर सुटकेस में रखे नकदी एवं आवश्यक कागजात को भी चुरा लिया. दूसरे दिन चोरी के मामले में नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर पूछताछ के लिये संदिग्ध तीन युवकों को उठाया है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं. पकड़ाये आरोपी की संलिप्तता पूर्व के कई मामलों में रही है. पुलिस समान आदि को बरामद करने में लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola