हाइटेंशन तार से बच्ची झुलसी

गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के देवंधा पंचायत अंतर्गत गोराडीह गांव में बहियार में खेलने के दौरान आठ वर्षीय बच्ची हाइटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी. बच्ची का नाम लखी कुमारी है. पिता अशोक मंडल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घर के ठीक पीछे बहियार में […]
गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के देवंधा पंचायत अंतर्गत गोराडीह गांव में बहियार में खेलने के दौरान आठ वर्षीय बच्ची हाइटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी.
बच्ची का नाम लखी कुमारी है. पिता अशोक मंडल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घर के ठीक पीछे बहियार में खेलने के दौरान 11 हजार वोल्ट तार टूट कर गिर गया तथा बच्ची इसकी चपेट में आ गयी.
बच्ची के शरीर का दायां हिस्सा व दायां हाथ गंभीर रूप से झुलस गया है. इलाज के लिए बच्ची को सदर अस्पताल लाया गया है. घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










