एक दंपति की हुई विदाई

Updated at :16 Jul 2013 1:49 PM
विज्ञापन
एक दंपति की हुई विदाई

महिला कोषांग में मामलों की हुई सुनवाईगोड्डा : पुलिस महिला कोषांग की बैठक हुई. पुलिस निरीक्षक परिखन दास की उपस्थिति में 12 मामले में सुनवाई हुई. एक दंपति के वादों का निबटारा कर विदाई दी गयी. राजमहल थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव की साहिना खातून व मो रउफ के मामले में कोषांग सदस्यों ने हस्तक्षेप कर […]

विज्ञापन

महिला कोषांग में मामलों की हुई सुनवाई
गोड्डा : पुलिस महिला कोषांग की बैठक हुई. पुलिस निरीक्षक परिखन दास की उपस्थिति में 12 मामले में सुनवाई हुई. एक दंपति के वादों का निबटारा कर विदाई दी गयी. राजमहल थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव की साहिना खातून व मो रउफ के मामले में कोषांग सदस्यों ने हस्तक्षेप कर वादों का निबटारा कर दोनों को विदाई दी.

लड़के को इलाहाबाद से बुलाकर दोनों पक्ष के मतभेद को खत्म करा कर विदाई दी गयी. बंसीपुर के मो जब्बार, घटियारी की सैरा खातून, तालझारी के मो इरसाद, पंजराडीह की नीतु कुमारी, मलहारा की मीना कुमारी, बोहा के वीरेंद्र यादव, केंदुआ की उत्तम देवी, लेंगडाडीह के राजेश मडैया, रघुनाथपुर की रंजीता देवी, लोहिया नगर की रुबी देवी, सरकंडा के टसमल अंसारी, जीतपुर की साहुन बीबी के मामले में सुनवाई की गयी.

कोषांग सदस्य डॉ कयूम अंसारी, अधिवक्ता जीया तारा, मुजीब आलम, खुर्शीद चौधरी, जयप्रकाश यादव, मो जीयाउद्दीन, मो सज्जाद, मुन्नी रानी, गुलशन आरा, एएसआइ सुकीमनी सोय, महिला पुलिस कल्याणी देवी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola