महुवारा उमवि में मध्याह्न् भोजन बंद

ठाकुरगंगटी:चांदा पंचायत के महुवारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दो माह से मध्याह्न् भोजन बंद है. भोजन बंद होने के कारण स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम हो गयी है. अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में भोजन बंद होने के बाद से एक माह तक किसी ने भी सूधी नहीं लिया. दूसरे माह में विभाग के […]
ठाकुरगंगटी:चांदा पंचायत के महुवारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दो माह से मध्याह्न् भोजन बंद है. भोजन बंद होने के कारण स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम हो गयी है. अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में भोजन बंद होने के बाद से एक माह तक किसी ने भी सूधी नहीं लिया.
दूसरे माह में विभाग के द्वारा मध्याह्न् भोजन बंद होने की सूचना होने के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इस कारण दो माह से विद्यालय में मध्याह्न् भोजन बंद पड़ा है. बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं. जानकारी के अनुसार महुआवा उमवि में कुल 392 छात्र-छात्रएं हैं. जबकि शुक्रवार को विद्यालय में सौ से अधिक बच्चों की उपस्थिति नहीं देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










