अवैध लकड़ी से लदा पिकअप वैन जब्त

Published at :01 Sep 2014 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध लकड़ी से लदा पिकअप वैन जब्त

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी में अवैध लकड़ी से लदे पिकअप वैन को शनिवार रात वन क्षेत्र पदाधिकारी ने जब्त कर लिया है. वन क्षेत्र पदाधिकारी सीताराम भगत ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की. बूढ़ीकुरा गांव के समीप वाहन को पकड़ा गया. हालांकि चालक भागने में कामयाब रहा. वाहन का नंबर जेएच 15 जे 9592 है. […]

विज्ञापन

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी में अवैध लकड़ी से लदे पिकअप वैन को शनिवार रात वन क्षेत्र पदाधिकारी ने जब्त कर लिया है. वन क्षेत्र पदाधिकारी सीताराम भगत ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की. बूढ़ीकुरा गांव के समीप वाहन को पकड़ा गया. हालांकि चालक भागने में कामयाब रहा. वाहन का नंबर जेएच 15 जे 9592 है.

वैन में लदे कुल 90 पीस सखुआ की लकड़ी एवं चौखट बरामद किये गये हैं. जब्त लकड़ी की कीमत करीब डेढ़ लाख आंकी जा रही है. रेंजर श्री भगत ने बताया की वन माफिया इस क्षेत्र में अवैध लक ड़ी का कारोबार कर रहे हैं. वैन पर लदे लकड़ियों को डमरूहाट से हंसडीहा ले जाया जा रहा था. रेंजर ने बताया कि आरोपित की पहचान कर ली गयी है. वन अधिनियम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. वन विभाग की कार्रवाई से वन माफियाओं में हड़कंप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola