आग लगा कर विवाहिता ने दी जान

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
आग लगा कर विवाहिता ने दी जान

महगामा : थाना क्षेत्र के लहठी गांव में विवाहिता ने अपने शरीर में केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. इस आग में झुलसने से उसकी मौत हो गयी. विवाहिता प्रियंका देवी (19) साहिबगंज जिले की तीनपहाड़ थाना क्षेत्र की रहनेवाली बतायी जाती है. वह सोमवार को मायके से विदा होकर पिता के साथ ससुराल आयी […]

विज्ञापन

महगामा : थाना क्षेत्र के लहठी गांव में विवाहिता ने अपने शरीर में केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. इस आग में झुलसने से उसकी मौत हो गयी. विवाहिता प्रियंका देवी (19) साहिबगंज जिले की तीनपहाड़ थाना क्षेत्र की रहनेवाली बतायी जाती है. वह सोमवार को मायके से विदा होकर पिता के साथ ससुराल आयी थी.

ससुराल पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली. मृतका के ससुर ने बताया कि प्रियंका का पति राजकुमार यादव पुणो में नौकरी करता है. घटना की सूचना उसके पति को दे दी गयी है. घटना के दौरान मृतका के पिता, ससुर कुलदीप यादव व सास घर में मौजूद थे.

घटना की सूचना मिलने पर महगामा थाना की पुलिस लहठी गांव पहुंची. आनन-फानन में मृतका को अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी नरेश सिंहा ने बताया कि घटना अत्महत्या का प्रतीत होता है. मामले की तहकीकात की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola