हेवी ब्लास्टिंग से घर क्षतिग्रस्त

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के हेवी ब्लास्टिंग से सोमवार को लोहंडिया बस्ती में शंकर गुप्ता का घर क्षतिग्रस्त हो गया. लोहंडिया साइड में कंपनी द्वारा हेवी ब्लास्टिंग कर कोयला उत्खनन किया जा रहा है. सोमवार को हेवी ब्लास्टिंग से श्री गुप्ता के घर का दो कमरा व बरामदा की छत का मलबा गिर गया. इसमें […]
बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के हेवी ब्लास्टिंग से सोमवार को लोहंडिया बस्ती में शंकर गुप्ता का घर क्षतिग्रस्त हो गया. लोहंडिया साइड में कंपनी द्वारा हेवी ब्लास्टिंग कर कोयला उत्खनन किया जा रहा है.
सोमवार को हेवी ब्लास्टिंग से श्री गुप्ता के घर का दो कमरा व बरामदा की छत का मलबा गिर गया. इसमें गुप्ता की पत्नी चंद्रकला देवी जख्मी हो गयी. पंकज गुप्ता ने कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है.
प्रबंधन को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसीएल के पदाधिकारी एमके राव ने कहा कि घर की क्षति का मुआवजा सीधे लाभुक के खाते में देने की प्रक्रिया की जा रही है. हेवी ब्लास्टिंग पर रोक लगाई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










