गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

Published at :07 Aug 2014 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

भाजपा की रांची रैली से लौट रही थी बस, तीन की मौत मृतक के परिवार के लोगों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनन मुंडा बसंतराय : गोड्डा बसंतराय के तीन भाजपा कार्यकर्ता की दुर्घटना में मौत के बाद पूर्व मुख्य मंत्री सह भाजपा नेता अर्जुनन मुंडा देर शाम गोड्डा पहुंचे. श्री मुंडा गोड्डा से […]

विज्ञापन

भाजपा की रांची रैली से लौट रही थी बस, तीन की मौत

मृतक के परिवार के लोगों को सांत्वना

देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनन मुंडा

बसंतराय : गोड्डा बसंतराय के तीन भाजपा कार्यकर्ता की दुर्घटना में मौत के बाद पूर्व मुख्य मंत्री सह भाजपा नेता अर्जुनन मुंडा देर शाम गोड्डा पहुंचे. श्री मुंडा गोड्डा से सीधे बसंतरासय प्रखंड के लिये रवाना हो गये. सर्व प्रथम महेशपुर के रहने वाले नवनीकांत उर्फ भगवान झा के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दिया.

श्री मुंडा ने परिजनों को पार्टी की ओर से हर परिस्थिति में मदद करने का आश्वासन दिया. श्री मुंडा इसके बाद गोपी चक के सुबोध पासवान व कोरियाना के रंगलाल साह के घर जाक र मृतक की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया. श्री मुंडा ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पार्टी व नेता दु:ख की इस घड़ी में सभी के साथ है.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बसंतराय प्रखंड के महेशपुर निवासी 60 वर्षीय नवनीकांत उर्फ भगवान झा की पत्नी जनकरानी देवी के अलावा चार लड़का व एक लड़की के साथ भाभी व परिवार के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है.

दुर्घटना की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया. चारों तरफ अफरातफरी मची रही. आनन-फानन में परिजन देवघर पहुंचे व शव को लेकर महेशपुर शाम करीब सात बजे पहुंचे. शव को देखते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे. पत्नी जनक रानी का रो रो कर बुरा हाल था.

लोगों का इलाज करता था सुबोध

गोपीचक निवासी सुबोध पासवान के परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है. मौत की खबर के बाद से परिजनों ने सुबोध के शव को लेने देवघर पहुंचे. वहां से शाम को सात बजे शव को गोपीचक लाया गया. सात सदस्यीय परिवार के पालन पोषण का दायित्व सुबोध के जिम्मे था.

उसके मौत के बाद परिवार के लोगों के समक्ष आगे के दिन काटने की चिंता भी है. सुबोध को दो लड़का व एक लड़की के अलावा पत्नी रामवती देवी है. सुबोध गांव में घूमक र लोगों का इलाज का भी काम करता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola