कुंडहित में डायरिया से तीन मरे, गांव पहुंचे चिकित्सक

कुंडहित : प्रखंड के मुडाबेड़या गांव में डायरिया का कहर जारी है. डायरिया के प्रकोप से बीते दो दिनों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. 28 जुलाई को गांव की संध्यारानी गोप की मौत वर्धमान में इलाज के क्रम में हो गयी. वहीं गांव की छाया बाउरी (23) व नारू बागती (30) की […]
कुंडहित : प्रखंड के मुडाबेड़या गांव में डायरिया का कहर जारी है. डायरिया के प्रकोप से बीते दो दिनों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. 28 जुलाई को गांव की संध्यारानी गोप की मौत वर्धमान में इलाज के क्रम में हो गयी.
वहीं गांव की छाया बाउरी (23) व नारू बागती (30) की मौत 27 जुलाई को सिउड़ी सदर अस्पताल में हो गयी. अभी आधा दर्जन गांव के लोग डायरिया से पीड़ित हैं.
चिकित्सक पहुंचे गांव : डायरिया की खबर पाकर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ अशोक कुमार व कुंडहित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार गांव पहुंच कर ग्रामीणों को डायरिया से बचाव के तरीके बताये.
एसीएमओ डॉ कुमार ने ग्रामीणों को तालाब के गंदा पानी को व्यवहार नहीं लाने का निर्देश दिया. गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं चलंत चिकित्सा वाहन पहुंच कर पीड़ितों की इलाज कर रही है.
मृतक नारू बागती के पिता धरम बागती व संध्यारानी गोप के पति निशापति गोप ने बताया कि इन लोगों की मौत डायरिया से गयी. गांव में अभी भी राधिका गोप, तापस मंडल डायरिया से पीड़ित है, जिसका इलाज स्वास्थ्य कैंप में हो रहा है. कमलकांत गोप का इलाज वर्धमान में चल रहा है.
‘‘डायरिया से एक भी लोगों की मौत नहीं हुई है. नारू बागती की मौत एनसेफेलाइटिस से तथा छाया बाउरी की मौत पेट में बच्च के मरने से हुई है. संध्यारानी की मौत का कारण का पता नहीं चला है.
– डॉ अमित कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, कुंडहित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










