समुचित प्रयास से होगा डायरिया नियंत्रित

Published at :29 Jul 2014 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
समुचित प्रयास से होगा डायरिया नियंत्रित

गोड्डा : आइएमए भवन में सोमवार को डायरिया नियंत्रण पखवारा कार्यक्रम का उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सीएस डॉ सीके शाही, आरसीएच पदाधिकारी डॉ प्रवीण राम, डीएमओ डॉ रामजी भगत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस मौके पर नगर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरकार की किसी योजना को सुदृढ़ रूप […]

विज्ञापन

गोड्डा : आइएमए भवन में सोमवार को डायरिया नियंत्रण पखवारा कार्यक्रम का उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सीएस डॉ सीके शाही, आरसीएच पदाधिकारी डॉ प्रवीण राम, डीएमओ डॉ रामजी भगत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

इस मौके पर नगर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरकार की किसी योजना को सुदृढ़ रूप से संचालित कर सफल करना अहम कार्य होता है. पोलियो, मलेरिया, फाइलेरिया जैसे रोग जब नियंत्रित हो सकते हैं तो डायरिया भी नियंत्रित हो जायेगा. उन्होंने कहा कि सम्मिलित प्रयास से डायरिया की रोकथाम होगी.

खास कर गांव के लोगों को जागरूक क रने की जरूरत है. सफाई के प्रति लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता है. वहीं सीएस डॉ सीके शाही ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष दो लाख बच्‍चों की मौत डायरिया से होती है. 95 प्रतिशत डायरिया ओआरएस घोल पिलाने मात्र से ही कंट्रोल होता है.

पखवारा कार्यक्रम विशेष तौर पर बच्‍चों पर केंद्रित है. कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य कर्मी व जनसमुदाय की भागीदारी जरूरी है. 28 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाले पखवारा कार्यक्रम के पहले सप्ताह में सहिया ओआरएस का वितरण करेंगी. दूसरे सप्ताह में बच्‍चों के स्तनपान संबंधित बातों की जानकारी देगी. वहीं आरसीएच पदाधिकारी डॉ प्रवीण राम ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में कार्यक्रम को प्रमुखता से चलाना है.

पहले फेज में सुंदरपहाड़ी, ठाकुरगंगटी, मेहरमा, सरौनी पीएचसी में कार्यक्रम चलेगा. इस कार्य के लिये सहिया को प्रोत्साहन राशि 100 रुपये दिया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन चाइल्ड डॉक्टर केएन चौधरी कर रहे थे. इस मौके पर डॉ अनंत कुमार झा, डॉ अंबिका प्रसाद, डॉ राम प्रसाद, डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ डीके चौधरी, डॉ बी झा, डॉ प्रभा रानी प्रसाद, डॉ पूजा, डॉ उषा, डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा, रणधीर कुमार, सुबोध कुमार, सुनील कुमार सहित दर्जनों एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola