भारी वाहनों के प्रवेश से लोग परेशान

Published at :18 Jul 2014 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
भारी वाहनों के प्रवेश से लोग परेशान

गोड्डा: शहर में इन दिनों यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. शहर की सड़कों पर भारी वाहनों का प्रवेश हो रहा है. शहर में ओवर लोडेड वाहनों का परिचालन बेरोक टोक किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कहलगांव एनएच पर बड़े पुल के ध्वस्त हो जाने से सैकड़ों ओवर लोडेड वाहन पीरपैंती-महगामा होकर गोड्डा शहरी […]

विज्ञापन

गोड्डा: शहर में इन दिनों यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. शहर की सड़कों पर भारी वाहनों का प्रवेश हो रहा है. शहर में ओवर लोडेड वाहनों का परिचालन बेरोक टोक किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कहलगांव एनएच पर बड़े पुल के ध्वस्त हो जाने से सैकड़ों ओवर लोडेड वाहन पीरपैंती-महगामा होकर गोड्डा शहरी क्षेत्र से रोजाना गुजरते हैं. इससे शहरी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

शहर में नो इंट्री के चलते बड़े-बड़े वाहनों की कतार कङिाया पुल से लेकर हरना चौक तक लगी रहती है. ऐसे में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. वहीं गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर शहरी क्षेत्र में टोल टैक्स की वसूली के लिये लगे बैरियर से छात्र-छात्राओं सहित शहर वासियों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. पेट्रोल पंप से थोड़ी दूर पर शिवम सिनेमा हॉल के पास संवेदक द्वारा बैरियर लगा कर टोल टैक्स की वसूली की जा रही है. शिक्षकों ने बताया कि इस मार्ग पर कई सरकारी व निजी स्कूल का संचालन किया जाता है, जिसमें हजारों बच्चे पठन-पाठन के लिये आते हैं. ऐसे में दुर्घटना का भय बना रहता है.

‘‘ शहर के बीचों बीच लगे बैरियर को हटाने का निर्देश दिया जायेगा. एनएच है तो वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं लगायी जा सकती है. क्षतिग्रस्त पुलों पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता को दी जा रही है.’’

-राजेश कुमार शर्मा, डीसी गोड्डा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola