पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित

Published at :18 Jul 2014 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित

गोड्डा: एक बार फिर पथरगामा-गोड्डा लाइन में 33 हजार तार में फॉल्ट होने के कारण पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही. आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. विभाग व फ्रें चाइजी कर्मियों व मिस्त्री को फॉल्ट ठीक करने में घंटों लग गये. देर शाम में फॉल्ट ठीक करने […]

विज्ञापन

गोड्डा: एक बार फिर पथरगामा-गोड्डा लाइन में 33 हजार तार में फॉल्ट होने के कारण पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही. आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. विभाग व फ्रें चाइजी कर्मियों व मिस्त्री को फॉल्ट ठीक करने में घंटों लग गये. देर शाम में फॉल्ट ठीक करने के बाद करीब सात बजे विद्युत आपूर्ति बहाल करने के ठीक दस मिनट बाद पावर कट कर दिया गया. करीब एक घंटे बाद से सेवा बहाल हुई और उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली.

डीसी के निर्देश का नहीं हुआ पालन

गत दिनों उपायुक्त कार्यालय में बिजली मुद्दे पर हुई बैठक के दौरान डीसी राजेश कुमार शर्मा द्वारा विभाग फ्रें चाइजी को नियमित विद्युत आपूर्ति के सख्त निर्देश दिया गया था. साथ ही फॉल्ट में कमी लाने के लिए जर्जर तारों को अविलंब बदलने व एबी स्विच को प्रभावी करने का निर्देश दिया था. मगर उसका पालन नहीं हुआ. अभी भी जजर्र तार को बदला नहीं जा सका जिससे आये दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है और इससे लोगों को परेशानी होती है.

ऊर्जा मंत्री के समक्ष उठाया मामला : देवघर में आहूत उच्च स्तरीय बैठक के दौरान बिजली मुद्दे को लेकर ऊर्जा मंत्री के समक्ष गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मामला उठाया गया है. श्री दुबे ने ऊर्जा मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि बिना ग्रिड निर्माण व संचरण व्यवस्था को दुरुस्त किये समस्या का समाधान नहीं हो सकती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola