वार्ता विफल होने पर मोरचा के सदस्य को पीटा

Published at :16 Jul 2014 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ता विफल होने पर मोरचा के सदस्य को पीटा

गोड्डा : लोहंडिया में अस्तित्व बचाओं संघर्घ मोर्चा की ओर से अनिश्चित कालीन आंदोलन के 9 वें दिन भी जारी रहा. मंगलवार को इसीएल के ठेकेदार विष्णु तिवारी व प्रदीप तिवारी ने समझौता प्रस्ताव विफल होने पर संघर्ष मोरचा के सदस्य की पिटाई कर दी. साथ ही प्रबंधन ने विस्थापितों पर दबाव बनाने के लिए […]

विज्ञापन

गोड्डा : लोहंडिया में अस्तित्व बचाओं संघर्घ मोर्चा की ओर से अनिश्चित कालीन आंदोलन के 9 वें दिन भी जारी रहा. मंगलवार को इसीएल के ठेकेदार विष्णु तिवारी व प्रदीप तिवारी ने समझौता प्रस्ताव विफल होने पर संघर्ष मोरचा के सदस्य की पिटाई कर दी. साथ ही प्रबंधन ने विस्थापितों पर दबाव बनाने के लिए परियोजना में कार्यरत 33 कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया. वहीं ग्रामीणों द्वारा लोहंडिया बस्ती के खनन साइट के बंद कर दिये जाने के कारण कंपनी को अब तक 10 करोड़ की हानि हुई है. नौवें दिन पर खनन कार्य बंद रहा.

हांलांकि दो दिन पूर्व परियोजना की ओर से रात के वक्त सुरक्षा के जवानों के साथ जाकर कार्य चालू कराया गया . मगर दूसरे दिन के वक्त संघर्ष मोर्चा की महिलाओं द्वारा खनन कार्य को रोका गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola