नाबालिग छात्र बरामद

Published at :16 Jul 2014 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग छात्र बरामद

गोड्डा कोर्ट : सत्संग नगर चपरासी मुहल्ला की नाबालिग छात्र को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराते हुए नाबालिग छात्र ने कहा कि मां से झगड़ा हो जाने के कारण वह बिना बताये दोस्त के यहां साहिबगंज चली गयी थी. दोस्त के पिता ने समझा-बुझा […]

विज्ञापन

गोड्डा कोर्ट : सत्संग नगर चपरासी मुहल्ला की नाबालिग छात्र को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराते हुए नाबालिग छात्र ने कहा कि मां से झगड़ा हो जाने के कारण वह बिना बताये दोस्त के यहां साहिबगंज चली गयी थी. दोस्त के पिता ने समझा-बुझा कर मुङो घर भेजा. मुङो किसी ने भगाया नहीं है.

मैं अपनी मरजी से गयी थी. अब मैं अपने मां के साथ घर जाना चाहती हूं. न्यायालय आदेश से छात्र को उसकी मां के हवाले कर दिया गया. गौरतलब है कि छात्र की मां अंजू रानी ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि उसकी पुत्री का शादी की नियत से बालकरण रजक व प्रफुल्ल ने अपहरण कर लिया है. 21/06/14 से ही उसकी पुत्री लापता थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola