सड़क दुर्घटना में पोडै़याहाट थाने के जमादार की मौत

गोड्डा : बुधवार की देर रात पोडै़याहाट थाने में पदस्थापित जमादार सिकंदर दास की मौत सड़क हादसे में हो गयी. दुर्धटना पालाजोरी थाना क्षेत्र में घटी. वे रांची पुलिस विभाग के वाहन से जा रहे थे. पुल के किनारे वाहन के टकरा जाने से यह हादसा हुआ और उनकी मौत हो गयी. गुरुवार को दिवंगत […]
गोड्डा : बुधवार की देर रात पोडै़याहाट थाने में पदस्थापित जमादार सिकंदर दास की मौत सड़क हादसे में हो गयी. दुर्धटना पालाजोरी थाना क्षेत्र में घटी. वे रांची पुलिस विभाग के वाहन से जा रहे थे. पुल के किनारे वाहन के टकरा जाने से यह हादसा हुआ और उनकी मौत हो गयी. गुरुवार को दिवंगत जमादार को अंतिम विदाई देने के लिये नगर थाना लाया गया. जमादार सिकंदर दास बिहार के मुंगेर के मेदिनीचौकी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. स्व दास का पदस्थापन दो माह पहले ही जिला में हुआ था. उनके मौत से विभाग को क्षति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










