सीओ को सूचना दिये बगैर गिराया पेड़

Published at :11 Jul 2014 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
सीओ को सूचना दिये बगैर गिराया पेड़

पर्यावरण नियम की उड़ायी धज्जियां हनवारा : महगामा के जय नारायण उच्च विद्यालय में अतिरिक्त विद्यालय भवन निर्माण में संवेदक ने मनमानी करते हुए पेड़ को गिरा दिया. संवेदक द्वारा निर्माण कार्य कराने को लकर पर्यावरण नियमों का पालन नहीं किया गया. गौरतलब हो कि आठ लाख की लागत से विद्यालय भवन निर्माण कराया जा […]

विज्ञापन

पर्यावरण नियम की उड़ायी धज्जियां

हनवारा : महगामा के जय नारायण उच्च विद्यालय में अतिरिक्त विद्यालय भवन निर्माण में संवेदक ने मनमानी करते हुए पेड़ को गिरा दिया. संवेदक द्वारा निर्माण कार्य कराने को लकर पर्यावरण नियमों का पालन नहीं किया गया. गौरतलब हो कि आठ लाख की लागत से विद्यालय भवन निर्माण कराया जा रहा है. वहीं महगामा के अंचल अधिकारी शंकर सिंह को जब इस बात की जानकारी दी गयी तो बताया कि पुराने भवन को तोड़कर भवन का निर्माण कराया जाना था. लेकिन ठेकेदार ने मनमानी की है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

कहते हैं प्रधानाध्यापक

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रज किशोर द्विवेदी का कहना है कि संवेदक को जगह दिया गया था. किन वजहों से पेड़ को गिराया गया इसकी जानकारी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola