हाट में ठेकेदार की गला काट कर हत्या

Published at :10 Jul 2014 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
हाट में ठेकेदार की गला काट कर हत्या

पहले गोली मारी, फिर सिर काट डाला मसलिया/दुमका : दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के मकरमपुर गांव में लगे साप्ताहिक हाट में भीड़भाड़ के बीच हमलावरों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया तथा फरार हो गये. घटना शाम के पांच बजे की […]

विज्ञापन

पहले गोली मारी, फिर सिर काट डाला

मसलिया/दुमका : दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के मकरमपुर गांव में लगे साप्ताहिक हाट में भीड़भाड़ के बीच हमलावरों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया तथा फरार हो गये. घटना शाम के पांच बजे की है. घटना की जानकारी मिलने पर मसलिया थाना पुलिस थानेदार फाल्गुनी पासवान की अगुवाई में मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया. घटनास्थल के आसपास सन्नाटा पसर गया है. घटना के बाद लोग दहशत में हैं और कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

मृतक पेशे से था ठेकेदार

मृतक की पहचान कुतला मियां के रूप में की गयी है. लगभग चालीस वर्षीय कुतला मियां ठेकेदारी करता था और इसी शीतपहाड़ी का रहने वाला था. इन दिनों वह मसलिया में 35 किमी लंबी सड़क निर्माण की एक बड़ी योजना में सप्लायर का भी काम कर रहा था. अपने स्तर से भी वह ठेका लिया करता था. बुधवार को वह शाम के वक्त अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल से हटिया पहुंचा था. मोटरसाइकिल से उतरते ही हमलावरों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी. फिर धारदार हथियार से सर को काट कर बोरा से ढंक दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola