ब्लास्टिंग से गिरा बड़ा पत्थर

Updated at :16 Jul 2013 1:45 PM
विज्ञापन
ब्लास्टिंग से गिरा बड़ा पत्थर

आक्रोशित ग्रामीणों ने साइड पर पहुंचकर जताया विरोधगोड्डा : राजमहल परियोजना इसीएल के लोहंडिया गांव स्थित साइट में हैवी ब्लास्टिंग के दौरान मंगलवार को एक बड़ा टुकड़ा गांव में जा गिरा. इससे बड़ा हादसा होने से टल गया. इससे आक्रोशित बस्ती के ग्रामीणों ने साइड में पहुंचकर विरोध जताया. कहा कि बिना सूचना के ही […]

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने साइड पर पहुंचकर जताया विरोध
गोड्डा : राजमहल परियोजना इसीएल के लोहंडिया गांव स्थित साइट में हैवी ब्लास्टिंग के दौरान मंगलवार को एक बड़ा टुकड़ा गांव में जा गिरा.

इससे बड़ा हादसा होने से टल गया. इससे आक्रोशित बस्ती के ग्रामीणों ने साइड में पहुंचकर विरोध जताया. कहा कि बिना सूचना के ही कंपनी द्वारा हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

क्या कहते हैं ग्रामीण

ग्रामीण होपन हांसदा, गणोश ठाकुर, जलधर मंडल, अरुण गोस्वामी, संदीप पंडित ने कहा कि कंपनी के मनमानी के कारण लोहंडिया बस्ती के लोगों का जीना दूभर हो गया है. नन टेक्नीशियन के हाथों बारूद भराई का काम कंपनी कराती है. हॉल को बालू से ठीक ढंग से भरा नहीं जाता है. कोयला फ्लाई कर बस्ती में पहुंच रहा है. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. उपायुक्त व इसीएल प्रबंधक शीघ्र कार्रवाई करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola