गोड्डा में कृषि मंत्री फहरायेंगे तिरंगा, लेंगे परेड की सलामी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2018 4:57 AM
गोड्डा : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गयी है. झंडोत्तोलन को लेकर मुख्य समारोह स्थल मैदान सज-धज कर तैयार हो गया है. सूबे के कृषि, गन्ना विकास, सहकारिता, पशुपालन व मत्स्य विभाग के मंत्री रणधीर सिंह के बुधवार की सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान डीसी […]
गोड्डा : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गयी है. झंडोत्तोलन को लेकर मुख्य समारोह स्थल मैदान सज-धज कर तैयार हो गया है. सूबे के कृषि, गन्ना विकास, सहकारिता, पशुपालन व मत्स्य विभाग के मंत्री रणधीर सिंह के बुधवार की सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान डीसी किरण कुमारी पासी, एसपी राजीव रंजन सिंह मौजूद र रहेंगे. गांधी मैदान में भीड़ के मद्देनजर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गयी है. गांधी मैदान में गैलरी की साफ-सफाई कर दर्शकों के बैठने के लिए व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा मुख्य समारोह स्थल के दोनों साइड पंडाल में स्वतंत्रता सेनानी, वीआइपी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार व पदाधिकारियों के बैठने के लिए व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










