इसीएल से मांगा पीने का पानी

पानी के लिए उतरे सड़क पर बोआरीजोर : राजमहल परियोजना इसीएल के भू-विस्थापित नया बड़ा भोंडाय वासी पानी नहीं मिलने के कारण सड़क पर उतर आये हैं. बुधवार को लोगों ने बोआरीजोर गोड्डा मार्ग को छह घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान लोग क्षेत्र में पेयजल बहाल करने की मांग इसीएल से कर रहे […]
पानी के लिए उतरे सड़क पर
बोआरीजोर : राजमहल परियोजना इसीएल के भू-विस्थापित नया बड़ा भोंडाय वासी पानी नहीं मिलने के कारण सड़क पर उतर आये हैं. बुधवार को लोगों ने बोआरीजोर गोड्डा मार्ग को छह घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान लोग क्षेत्र में पेयजल बहाल करने की मांग इसीएल से कर रहे थे.
लोगों द्वारा सड़क जाम कर देने से ईसीएल से कहलगांव एनटीपीसी को कोयला ढुलाई काम पूरी तरह बाधित रहा. ग्रामीणों ने एक भी कोयला डंपर व ट्रकों को चलने नहीं दिया. बता दें कि नया बड़ा भोड़ांय गांव ईसीएल द्वारा विस्थापित किया गया है. लेकिन यहां के लोगों को कई दिनों से पेयजल नहीं दिया जा रहा है. इस कारण यहां पीने की पानी की घोर किल्लत हो गयी है.
सड़क जाम के दौरान ग्रामीणों ने परियोजना पदाधिकारी को 14 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा और कहा कि इस पर तत्काल अमल किया जाय. सड़क जाम का नेतृत्व गांव के ढ़ेना बास्की, ताला बास्की, जितलाल सोरेन, अमितलाल हांसदा, सुदामा ठाकुर, मितलाल सोरेन, अमीन ठाकुर आदि के नाम शामिल हैं. परियोजना के इंजीनियर द्वारा आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










