गोड्डा : पर्वतारोही ऋतिक उत्तराखंड के पंगरचुल्ल की करेंगे चढ़ाई
Updated at : 07 May 2018 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : एक बार फिर से गोड्डा के ऋतिक राज पर्वतारोहण करने वाले है. जिसकी शुरुआत उनके द्वारा कर दिया गया है. टाटा फाउंडेशन एडवेंचर ग्रुप के आठ सदस्यी टीम में शामिल ऋतिक राज इस बार उत्तराखंड में पर्वतारोहण करने जा रहे है. मिली जानकारी के अनुसार टाटा एडवेंचर ग्रुप की आठ सदस्यी टीम झारखंड […]
विज्ञापन
गोड्डा : एक बार फिर से गोड्डा के ऋतिक राज पर्वतारोहण करने वाले है. जिसकी शुरुआत उनके द्वारा कर दिया गया है. टाटा फाउंडेशन एडवेंचर ग्रुप के आठ सदस्यी टीम में शामिल ऋतिक राज इस बार उत्तराखंड में पर्वतारोहण करने जा रहे है.
मिली जानकारी के अनुसार टाटा एडवेंचर ग्रुप की आठ सदस्यी टीम झारखंड से हरिद्वार पहुंचने के बाद जोसिथम पहुंच गयी है. उत्तराखंड के पंगरचुल्ल पहाड़ जिसकी ऊंचाई 14 हजार 700 फीट है. वहीं टीम के सदस्य सोमवार ढक नाम के गांव के पास से ट्रैक की शुरुआत करने जा रहे है. वहीं ऋतिक राज ने बताया कि पर्वतारोहण करने का यह मेरा दूसरा अनुभव है. वर्ष 2017 में 14 अगस्त को माउंट कनामो पर्वत में पर्वतारोहण कर तिरंगा झंडा लहरा चुका हूं. मालूम हो कि गोड्डा के लोहियानगर निवासी सुनील प्रसाद यादव व स्नेहलता कुमारी के पुत्र ऋतिक राज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




