परीक्षा के सफल संचालन के लिए दो दर्जन से अधिक वीक्षकों को लगाया गया

Updated at : 04 May 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा के सफल संचालन के लिए दो दर्जन से अधिक वीक्षकों को लगाया गया

गोड्डा : जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा हो रही है. जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू विद्यालय केंद्र पर मदरसा की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से ली जा रहा है. केंद्राधीक्षक सह प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि इस केंद्र पर कुल 548 परीक्षार्थी परीक्षा में […]

विज्ञापन

गोड्डा : जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा हो रही है. जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू विद्यालय केंद्र पर मदरसा की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से ली जा रहा है. केंद्राधीक्षक सह प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि इस केंद्र पर कुल 548 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. गुरुवार को वस्तानिया की परीक्षा में 151 विद्यार्थी, फोकानिया में 183, मौलवी में 154 तथा आलिम की परीक्षा में 60 विद्यार्थी शामिल हुए. केंद्राधीक्षक डॉ मिश्र ने परीक्षा हॉल का निरीक्षण कर वीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया. परीक्षा के सफल संचालन के लिए दो दर्जन से अधिक वीक्षकों को लगाया गया है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा ली जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola