फिल्मी कलाकरों को देखने उमड़ी भीड़

Published at :13 May 2014 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्मी कलाकरों को देखने उमड़ी भीड़

पथरगामा : सोमवार को पथरगामा में क्षेत्रीय फिल्म की शूटिंग को देखने स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. सीप्रा फिल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘अर्जुन द रियल फाइटर’ की शूटिंग पथरगामा अस्पताल रोड के बैंक ऑफ इंडिया के समीप की गयी. तीन भाषा में बन रही फिल्म: डायरेक्टर रीमा नूपुर ने बताया […]

विज्ञापन

पथरगामा : सोमवार को पथरगामा में क्षेत्रीय फिल्म की शूटिंग को देखने स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. सीप्रा फिल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘अर्जुन द रियल फाइटर’ की शूटिंग पथरगामा अस्पताल रोड के बैंक ऑफ इंडिया के समीप की गयी.

तीन भाषा में बन रही फिल्म: डायरेक्टर रीमा नूपुर ने बताया कि ‘अजरुन द रियल फाइटर’ फिल्म तीन भाषा संथाली, हिन्दी व भोजपुरी में बनायी जा रही है. इस फिल्म के लीड एक्टर हैं ‘पीयूष आर्या’ उनके अपोजिट में ‘आदिती’ है. इसके अलावा सचिंद्र हेंब्रम आदि कलाकार को इस फिल्म के लिये लिया गया हैं.

फिल्म में सात गाने: रीमा नूपुर ने बताया कि फिल्म में कूल सात गाने हैं. एक्शन व रोमांस से भरपूर फिल्म नवंबर-दिसंबर माह में रिलीज हागी. इधर, शूटिंग देखने के लिए चिलचिलाती धूप में भी स्थानीय लोग जमे रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola