बुलडोजर चला कर तोड़े सात मकान
Updated at : 05 Apr 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

इमामबाड़ा की जमीन पर कर रखा था कब्जा नोटिस के बावजूद भी नहीं हटाया अतिक्रमण मेहरमा/ठाकुरगंगटी : प्रखंड के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के तुलाराम भुस्का पंचायत के गौरीचक गांव में बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सात अतिक्रमणकारियों के घरों के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया. मेहरमा सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की पहल पर कार्रवाई […]
विज्ञापन
इमामबाड़ा की जमीन पर कर रखा था कब्जा
नोटिस के बावजूद भी नहीं हटाया अतिक्रमण
मेहरमा/ठाकुरगंगटी : प्रखंड के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के तुलाराम भुस्का पंचायत के गौरीचक गांव में बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सात अतिक्रमणकारियों के घरों के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया. मेहरमा सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की पहल पर कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि गांव के ही सात लोग मो सलाउद्दीन, मो उमर, अब्दुल सत्तार, मो खुर्शीद, मो खलील, मो इलियास, मो शमशेर द्वारा खाता नंबर 28 दाग नंबर 150 रकबा 4 कट्ठा 16 धूर जो गैरमजरुआ जमीन अतिक्रमित कर लिया गया था. उक्त जमीन इमामबाड़ा के नाम से है. ग्रामीण मो महबूब की ओर से अतिक्रमण को लेकर आवेदन दिया गया था.
अंचल की ओर से अमीन को भेज कर मापी करायी गयी. जांच में पाया गया कि सभी सात लोगों ने बड़ा इमामबाड़ा की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है. अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने के लिए तीन बार नोटिस दी गयी, बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा.
थोड़ी देर के लिए हंगामा फिर मामला शांत
गौरीचक गांव से मेहरमा सीआइ की देखरेख में अतिक्रमण हटाया गया. मौके पर ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत, कर्मचारी जनार्द्धन रविदास के अलावा पुलिस बल मौजूद थे. देर शाम तक अतिक्रमण हटाने का काम चलता जारी था. अतिक्रमण हटाने के विरोध जताया गया. अतिक्रमणकारियों ने कुछ देर के हंगामा खड़ा कर दिया. पुलिस ने सख्ती बरतते हुए स्थिति नियंत्रण में कर लिया गया. इधर अितक्रमण हटाओ अभियान चलाने से वैसे लोगों में हड़कंप मच गया जो गैरमजरुआ सरकारी जमीन को पर कब्जा जमाये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




