अपराधियों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

शंभुगंज : ऑटो लूटकांड में शामिल केहनीचक गांव के जितेंद्र उर्फ जीतू मंडल पिता अजय मंडल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके द्वारा बताये गये गिरोह में शामिल अपराधियों की कुंडली खंगालने में जुट गयी है. ज्ञातत हो कि 17 फरवरी को ही सुलतानगंज से एक ऑटो तिलडीहा आने के लिए रिर्जव कर दो […]
शंभुगंज : ऑटो लूटकांड में शामिल केहनीचक गांव के जितेंद्र उर्फ जीतू मंडल पिता अजय मंडल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके द्वारा बताये गये गिरोह में शामिल अपराधियों की कुंडली खंगालने में जुट गयी है. ज्ञातत हो कि 17 फरवरी को ही सुलतानगंज से एक ऑटो तिलडीहा आने के लिए रिर्जव कर दो अपराधियों ने तारापुर के मोहनगंज में कोरेक्स सीरफ पीकर नशे में धुत होकर रामचुआ मैदान के समीप चाकु दिखाकर ऑटो लूट कर भाग गया था. इस घटना के बाद ऑटो चालक ने शंभुगंज थाना में अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस दौरान रविवार को ऑटो चालक की पहचान पर पुलिस ने उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध कबूल कर अपने गिरोह में शामिल कुल आठ सदस्यों का नाम उगला है, जो वर्षों से कई अपराधिक वारदात को अंजाम देने का काम करते थे. पुलिस ने अन्य अपराधियों की कुंडली खंगालने का काम शुरू कर दिया है. थानाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह ने बताया कि इनमें कई लोग अपराधी किस्म के है. जिसका थाना में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी कर शीघ्र ही जेल भेजने का काम करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




