रंगदारी का मामला दर्ज, दो हिरासत में

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त काॅलोनी के रहने वाले सुमन कुमार सिंह ने रंगदारी मांगे जाने का मामला दर्ज कराया है. मामले में चीकू चौधरी सहित उसके अन्य साथियों को नामजद किया गया है. श्री सिंह के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कांड के सूचक ने बताया कि […]
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त काॅलोनी के रहने वाले सुमन कुमार सिंह ने रंगदारी मांगे जाने का मामला दर्ज कराया है. मामले में चीकू चौधरी सहित उसके अन्य साथियों को नामजद किया गया है. श्री सिंह के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कांड के सूचक ने बताया कि चीकू चौधरी द्वारा चित्रगुप्त नगर काॅलोनी स्थित मकान में घुसकर मारपीट की गयी तथा 1.5 लाख रंगदारी की मांग की गयी. बताया कि चीकू के साथ में अन्य दो-तीन लोग भी थे. घटना 29 मार्च की रात की बतायी जाती है. 30 मार्च को राशि पहुंचाने को भी कहा गया है. पुलिस द्वारा इस मामले में रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ के लिए दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




