चूल्हे की चिंगारी से 25 घर स्वाहा
Updated at : 27 Mar 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

हवा के कारण तेजी से फैली आग, नहीं पाया जा सका काबू महज एक घंटे में ही सब कुछ हो गया बर्बाद गोड्डा/मेहरमा : सौरीचकला पंचायत के दासुचकला गांव में सोमवार को भीषण आग लग गयी. अग्निकांड में आदिवासी टोले के करीब 25 घर जल कर राख हो गये. घटना सोमवार की देर शाम की […]
विज्ञापन
हवा के कारण तेजी से फैली आग, नहीं पाया जा सका काबू
महज एक घंटे में ही सब कुछ हो गया बर्बाद
गोड्डा/मेहरमा : सौरीचकला पंचायत के दासुचकला गांव में सोमवार को भीषण आग लग गयी. अग्निकांड में आदिवासी टोले के करीब 25 घर जल कर राख हो गये. घटना सोमवार की देर शाम की बतायी जाती है. अंगीठी से निकली चिंगारी के कारण भीषण तबाही हुई. ग्रामीणों के अनुसार खाना बनाने के दौरान राजगिरी कुजूर के घर में आग लग गयी. हवा के कारण आग तेजी से फैल गयी. देखते ही देखते आग ने पूरे टोले को ही लील लिया. महज आधा से एक घंटे में ही सब कुछ बर्बाद हो गया. टोले में कोहराम मच गया.
पीड़ितों को राहत नहीं: पंचायत प्रतिनिधियों ने अग्निकांड से हुई तबाही की सूचना अंचल पदाधिकारी व कर्मियों को दी. टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना भी किया गया है. लेकिन खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवारों को सहायता राशि नहीं मिली थी. खुले आसमान के नीचे बच्चों के साथ पीड़ित परिवार काटने को विवश थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




