बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त, तीन गिरफ्तार
Updated at : 23 Mar 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई जब्त किये गये सभी ट्रैक्टर बगैर नंबर के हैं पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बालू की अवैध ढुलाई पर नकेल कसने के लिए गुरुवार को तेलीयाटीकर गांव में छापेमारी कर बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी […]
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
जब्त किये गये सभी ट्रैक्टर बगैर नंबर के हैं
पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बालू की अवैध ढुलाई पर नकेल कसने के लिए गुरुवार को तेलीयाटीकर गांव में छापेमारी कर बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने पोड़ैयाहाट प्रखंड के चीर नदी के तेलीयाटीकर गांव के पास छापेमारी कर बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया. जब्त सभी ट्रैक्टर बगैर नंबर के हैं.
डांडे व आसपास के स्थानों से होती है बालू की ढुलाई : पोड़ैयाहाट के तेलियाटीकर गांव के समीप बालू की अवैध ढुलाई लगातार जारी है. डांडे व आसपास कई स्थानों पर बालू की ढुलाई की जाती है. ग्रामीण व स्थानीय नेताओं ने कई बार इसका विरोध भी किया है. गुरुवार को एसपी राजीव रंजन सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने तेलीयाटीकर गांव से बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया. साथ ही ट्रैक्टर मालिक अनुज यादव, गुरु कुटिया के परवल राय तथा माधुरी गांव के सुदामा दास को गिरफ्तार किया गया है. पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 53 /18 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बालू का उठाव कर भेजा जाता है बिहार
जानकारी के अनुसार एक वर्ष से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है. डांडे व आसपास के बालू का उठाव कर बिहार भी भेजा जाता है. इसको लेकर कई बार हंगामा भी हुआ है. दो माह में दो लोगों की जान चली गयी तथा दो घायल भी हुए हैं. स्थानीय भाजपा अध्यक्ष रामजीवन साह ने मामले को एक मुहिम के तहत मुख्यमंत्री से लेकर सभी वरीय पदाधिकारी को पत्राचार कर अविलंब कार्रवाई की मांग की थी. थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह मामला दर्ज करने की पुष्टि की है. पुलिस की कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




