चाचा के बदले भतीजा दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार

गोड्डा/ठाकुरगंगटी : मैट्रिक में सोमवार को समाज विज्ञान की परीक्षा ली गयी थी. इंटर में समाजशास्त्र व बिजनेस स्टडीज की परीक्षा आयोजित की गयी थी. ठाकुरगंगटी प्रखंड के नर्मदा देवी गर्ल्स हाइ स्कूल में फर्जी तरीके से परीक्षा देते एक युवक को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार को मैट्रिक में सामाजिक विज्ञान की […]
गोड्डा/ठाकुरगंगटी : मैट्रिक में सोमवार को समाज विज्ञान की परीक्षा ली गयी थी. इंटर में समाजशास्त्र व बिजनेस स्टडीज की परीक्षा आयोजित की गयी थी. ठाकुरगंगटी प्रखंड के नर्मदा देवी गर्ल्स हाइ स्कूल में फर्जी तरीके से परीक्षा देते एक युवक को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार को मैट्रिक में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देते छात्र मो जावेद (19) पिता मो अकमुद्दीन ग्राम गोबिंदपुर, पीरपैंती निवासी को पकड़ा गया है.
इस संबंध में केंद्राधीक्षक केशव कुमार ने बताया की छात्रों की उपस्थिति पंजी पर जब हस्ताक्षर कराया जा रहा था, उसी समय वीक्षक पटल कुमार कश्यप को छात्र की फोटो में गड़बड़ी लगी. उन्होंने इसकी सूचना केंद्राधीक्षक को दी. केंद्राधीक्षक ने मामले की जांच की तो पता चला कि उक्त छात्र अपने चाचा मो सोनू के बदले परीक्षा दे रहा था. सोनू अपग्रेड उच्च विद्यालय मदनचौकी का छात्र है. थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत फर्जी परीक्षार्थी को अपने कब्जे में लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




