गोड्डा : पिकेट में सैप हवलदार ने डीजल छिड़क कर लगायी आग, मौ
Updated at : 17 Mar 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : मोतिया पिकेट में सैप हवलदार अंजनी कुमार सिंह ने डीजल छिड़क कर खुद को आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गयी. घटना गुरुवार देर रात की है. मृतक मुजफ्फरपुर का रहने वाला था. मोतिया पिकेट में ही वह पदस्थापित था. शुक्रवार की सुबह सैप हवलदार का शव […]
विज्ञापन
गोड्डा : मोतिया पिकेट में सैप हवलदार अंजनी कुमार सिंह ने डीजल छिड़क कर खुद को आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गयी. घटना गुरुवार देर रात की है. मृतक मुजफ्फरपुर का रहने वाला था. मोतिया पिकेट में ही वह पदस्थापित था. शुक्रवार की सुबह सैप हवलदार का शव उसके कमरे से बरामद किया गया.
पुलिस सूत्रों की मानें तो हाल के दिनों में सैप हवलदार मानसिक तनाव में चल रहा था. वह नौकरी नहीं करना चाहता था, लेकिन नौकरी करने के लिए परिजनों का दबाव था. हालांकि वह शुक्रवार से छुट्टी पर जाने वाला था. छुट्टी मंजूर हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




