महगामा मवि परीक्षा केंद्र पर तीन मुन्नाभाई धराये
Updated at : 17 Mar 2018 3:47 AM (IST)
विज्ञापन

दंडाधिकारी ने किया तीनों को किया पुलिस के हवाले बिहार के साहुपाड़ा के रहने वाले तीनों फर्जी परीक्षार्थी महगामा : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के आठवें दिन शुक्रवार को महगामा मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र पर तीन मुन्नाभाई पकड़े गये. तीनों दूसरे छात्रों की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे थे. पकड़े गये तीनों युवक बिहार […]
विज्ञापन
दंडाधिकारी ने किया तीनों को किया पुलिस के हवाले
बिहार के साहुपाड़ा के रहने वाले तीनों फर्जी परीक्षार्थी
महगामा : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के आठवें दिन शुक्रवार को महगामा मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र पर तीन मुन्नाभाई पकड़े गये. तीनों दूसरे छात्रों की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे थे. पकड़े गये तीनों युवक बिहार के साहुपाड़ा के रहने वाले बताये जाते हैं. महगामा के नपयानगर उच्च विद्यालय से फाॅर्म भरने वाले परीक्षार्थी कुंदन कुमार, मिथुन कुमार व मनोज कुमार के बदले परीक्षा दे रहे थे. एडमिट कार्ड की जांच के दौरान दंडाधिकारी ने तीनों मुन्नाभाई को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि पकड़े गये छात्र तीन विषयों की परीक्षा दे चुके हैं. शुक्रवार को जांच को पहुंचे अधिविद्य परिषद के सदस्य सह पर्यवेक्षक प्रो रंजन कुमार के निर्देश के बाद एडमिट कार्ड की गहन जांच के बाद तीनों मुन्नाभाई पकड़े गये.
क्या है मामला : शुक्रवार को प्रखंड के पांच केंद्रों पर चल रही मैट्रिक व इंटर परीक्षा के दौरान महगामा मध्य विद्यालय में परीक्षा दे रहे तीन छात्रों अमन कुमार,अमित कुमार व मुन्ना कुमार को बीडीओ सह दंडाधिकारी चंदन कुमार सिंह व दंडाधिकारी शैलेश कुमार व केंद्राधीक्षक शम्स तबरेज ने एडमिट कार्ड की जांच कर रहे थे. तीनों छात्रों पर शक होने पर गंभीरता से जांच की गयी.जांच में पाया कि दूसरे छात्र के बदले परीक्षा दे रहे हैं. पूछताछ में फर्जी परीक्षार्थियों ने बताया कि वे बिहार के साहुपाड़ा के रहने वाले हैं, जो अपने रिश्तेदार के बदले परीक्षा दे रहे हैं. एडमिट कार्ड में कुंदन कुमार रोल कोड 45020 व रोल नंबर 122 तथा मिथुन कुमार रोल कांड 45020 व रोल नंबर 123, मनोज कुमार रोल कोड 45020 व रोल नंबर 253 बताया जाता है. तीनों नयानगर उच्च विद्यालय से फार्म भरा था. केंद्राधीक्षक शमस तबरेज ने महगामा थाने में तीनों युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है.
अंग्रेजी की परीक्षा में चार निष्कासित : शुक्रवार की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में चार छात्रों को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है. इनमें पोड़ैयाहाट सूरज मंडल काॅलेज का एक व महगामा के तीन छात्र शामिल हैं. इंटर की अर्थशास्त्र की परीक्षा में सभी केंद्रों से 17 छात्र अनुपस्थित रहे . पर्यवेक्षक प्रो रंजन कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों के वीक्षकों से आग्रह किया कि परीक्षा के दौरान तीन घंटे तक लगातार कक्ष में ही रह कर निगरानी करें. एडमिड कार्ड की गहन जांच कर छात्रों को अंदर प्रवेश करने दें . ऐसा देखा जाता है कि परीक्षा के दौरान छात्र कमरे में परीक्षा दे रहे होते हैं तथा वीक्षक वाहर टहलते नजर आते हैं, जो गलत है.
शांतिपूर्ण माहौल में अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न
बोआरीजोर. प्रखंड क्षेत्र के ललमटिया सिद्धो कान्हू शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. केंद्राधीक्षक सेवाराम साहू ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 519 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में सभी शिक्षक सहयोग दे रहे हैं. विद्यालय के प्राचार्य संतोष तिवारी भी परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर निगरानी कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




