दो सिपाही को किया बर्खास्त

गोड्डा : जिला पुलिस के दो जवानों को पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह ने बर्खास्त कर दिया है. मामले की जानकारी स्वयं एसपी ने प्रेस वार्ता में दी. बताया कि वर्ष 2015 में पंकज कुमार यादव व मो अब्दुल रसीद को जिला पुलिस बल में बहाल किया गया था. फिलहाल वे अभी ट्रेनिंग पर हैं. […]
गोड्डा : जिला पुलिस के दो जवानों को पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह ने बर्खास्त कर दिया है. मामले की जानकारी स्वयं एसपी ने प्रेस वार्ता में दी. बताया कि वर्ष 2015 में पंकज कुमार यादव व मो अब्दुल रसीद को जिला पुलिस बल में बहाल किया गया था. फिलहाल वे अभी ट्रेनिंग पर हैं. बर्खास्तगी का आदेश भी निकल चुका है. दोनों पर तथ्य छुपा कर नौकरी करने का आरोप था. इसको लेकर ही दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही एसपी श्री सिंह ने समकालीन अभियान में पकड़ाये वारंटियों के बारे मे भी बताया. कहा कि जिला स्तर पर एस ड्राइव चलाया गया था. जिसमें 52 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. 14 को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देर रात तक फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




