लंबित मामलों को सलटाने में ना बरतें कोई कोताही

Updated at : 13 Mar 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित मामलों को सलटाने में ना बरतें कोई कोताही

महगामा : अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर में सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. एसडीपीओ राजा मित्रा ने सभी थाना प्रभारियों को रामनवमी को लेकर विशेष चौकसी बरतने व संवेदनशील स्थानों और व्यक्तियों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही शांति समिति की बैठक आयोजित करने को कहा गया. लंबित […]

विज्ञापन

महगामा : अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर में सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. एसडीपीओ राजा मित्रा ने सभी थाना प्रभारियों को रामनवमी को लेकर विशेष चौकसी बरतने व संवेदनशील स्थानों और व्यक्तियों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही शांति समिति की बैठक आयोजित करने को कहा गया.

लंबित वारंट व कुर्की का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कही गयी. इसके अलावा सीसीटीएनएस परियोजना के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को ऑनलाइन एफआइआर दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि खनिजों के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगायी जाये. कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध सर्विलेंस प्रोसीडिंग्स चलाने के लिए निर्देशित किया गया. बैठक में इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, जोखू राम सहित कई थाना प्रभारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola