जमीन विवाद में चली गोली मामले में दो लोगों को जेल

गोड्डा : शहर के चपरासी मुहल्ले में गुरुवार की देर रात जमीन विवाद में हुई हवाई फायरिंग मामले में गिरफ्तार मुमताज व महेश को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. मालूम हो कि मारपीट की घटना के बाद देर रात गोली चली थी. इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी थी. पुलिस […]
गोड्डा : शहर के चपरासी मुहल्ले में गुरुवार की देर रात जमीन विवाद में हुई हवाई फायरिंग मामले में गिरफ्तार मुमताज व महेश को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. मालूम हो कि मारपीट की घटना के बाद देर रात गोली चली थी. इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी थी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर खोखा बरामद किया था. स्वयं नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरी, जमादार सहदेव प्रसाद व अशोक सिंह पहुंचे मामले की तहकीकात के लिए घटना स्थल पर पहुंचे थे. दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस ने 7-8 लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




