एएनएम के कार्यों का करें रिव्यू

गोड्डा : समाहरणालय सभागार में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की मैराथन बैठक हुई. अध्यक्षता डीडीसी वरुण रंजन ने की. एमडीए, पोलियो अभियान के द्वितीय चरण, कालाजार आदि की समीक्षा की गयी. डीडीसी ने कहा कि संस्थागत प्रसव कार्य को दुरुस्त करने के लिए एएनएम के कार्यों का रिव्यू करना जरूरी है. इसके लिये डीडीसी ने […]
गोड्डा : समाहरणालय सभागार में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की मैराथन बैठक हुई. अध्यक्षता डीडीसी वरुण रंजन ने की. एमडीए, पोलियो अभियान के द्वितीय चरण, कालाजार आदि की समीक्षा की गयी. डीडीसी ने कहा कि संस्थागत प्रसव कार्य को दुरुस्त करने के लिए एएनएम के कार्यों का रिव्यू करना जरूरी है.
इसके लिये डीडीसी ने सीएस को आवश्यक निर्देश दिया. सीएस डॉ. बनदेवी झा ने बताया कि एमडीए कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया विलोपन के लिए 22 से 27 मार्च तक पहले दिन बूथ पर व बाद में गांव घर में घूम कर लोगों को दवा खिलानी है. 11 मार्च से पोलियो अभियान के द्वितीय चरण पर पहले दिन बूथ पर व दूसरे व तीसरे दिन हाउस टू हाउस बच्चों को खुराक दी जायेगी. कालाजार की रोकथाम के लिए छिड़काव कार्यक्रम सुनिश्चित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




