गोड्डा के हरिपुर व गरबन्ना में चेचक से 800 ग्रामीण आक्रांत

Updated at : 07 Mar 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा के हरिपुर व गरबन्ना में चेचक से 800 ग्रामीण आक्रांत

गोड्डा : प्रखंड के हरिपुर व गरबन्ना गांव में चेचक ने महामारी का रूप ले लिया है. दोनों गांव के आठ टोले के करीब 800 ग्रामीण चेचक से पीड़ित हैं. उक्त गांवों में विगत एक माह से चेचक फैला है लेकिन स्वास्थ्य महकमा बेखबर है. गांव के बच्चे, महिला, पुरुष सभी चेचक से ग्रसित हो […]

विज्ञापन

गोड्डा : प्रखंड के हरिपुर व गरबन्ना गांव में चेचक ने महामारी का रूप ले लिया है. दोनों गांव के आठ टोले के करीब 800 ग्रामीण चेचक से पीड़ित हैं. उक्त गांवों में विगत एक माह से चेचक फैला है लेकिन स्वास्थ्य महकमा बेखबर है. गांव के बच्चे, महिला, पुरुष सभी चेचक से ग्रसित हो रहे हैं. विडंबना है कि जिला मुख्यालय से महज पांच किमी की दूरी पर स्थित है दोनों गांव. लेकिन इस महामारी की भनक तक प्रशासन को नहीं

गोड्डा के हरिपुर…
लगी है और न ही कोई स्वास्थ्य सुविधाएं उक्त गांव के लोगों को मिल पायी है.
देवी का प्रकोप मान ग्रामीण कर रहे पूजा पाठ : स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ चेचक पीड़ितों को अब तक नहीं मिला है. ग्रामीण देवी का प्रकोप मान कर भगवती की पूजा कर रहे हैं. नीम के पत्ते से पूजा-अर्चना कर चेचक का प्रकोप कम करने की कोशिश में जुटे हैं.
बड़ा व छोटा चेचक से हैं परेशान : हरिपुर व गरबन्ना गांव के पीड़ित बड़ा व छोटा चेचक से परेशान हैं. दवा व इलाज के अभाव में पीड़ितों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है. इसके बावजूद विभाग को खबर नहीं है.
क्या कहते हैं सिविल सर्जन :
प्रभात खबर से मामले की जानकारी मिली है. इसके लिये प्रभात खबर को थैंक्स. हरिपुर व गरबन्ना गांव में बोर्ड का गठन कर मेडिकल टीम भेजी जायेगी. किस तरह का वायरस फैला है, जांच करायी जायेगी. पीड़ितों का इलाज किया जायेगा.
– डॉ. बनदेवी झा, सिविल सर्जन गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola