साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाये 60 हजार

Updated at : 06 Mar 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाये 60 हजार

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव निवासी अभिराम पूर्वे के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गये. वे तीन दिन पहले साइबर क्राइम के शिकार हुए. उन्होंने बैंक में जाकर खाता अपडेट कराया तो रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई. खाता धारक ने बैंक मैनेजर से मिल कर मामले की जानकारी दी. […]

विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव निवासी अभिराम पूर्वे के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गये. वे तीन दिन पहले साइबर क्राइम के शिकार हुए. उन्होंने बैंक में जाकर खाता अपडेट कराया तो रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई. खाता धारक ने बैंक मैनेजर से मिल कर मामले की जानकारी दी. अभिराम ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा फोन कर बैंक व एटीएम संबंधी जानकारी मांगी गयी थी. सारी जानकारी उन्होंने अपराधियों को दे दी.

अभिराम ने बताया कि उक्त राशि घर बनाने के लिए जमा कराया था. अभिराम मजदूरी करता है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी.

बरतें सावधानी
अनजान व्यक्ति का फोन आने पर समझदारी से बात करें
एटीएम कार्ड का नंबर, पिन आदि पूछने पर न बतायें
एटीएम से रुपये निकालते समय यह देख लें कि आसपास कोई न हो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola