बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार

पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के मोहानी नदी घाट से पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. मौके से वाहन चालक व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि अवैध रूप से बालू खनन कर बिहार ले जाया जा रहा था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई […]
पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के मोहानी नदी घाट से पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. मौके से वाहन चालक व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि अवैध रूप से बालू खनन कर बिहार ले जाया जा रहा था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की. ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं है. थाना प्रभारी ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी रामनाथ राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. इधर भाजपा नेता रामजीवन शाह ने बताया कि अवैध रूप से बालू का खनन कई महीनों से चल रहा है.
इस पर जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन रोक नहीं लगा पा रही है. बताया कि इस बाबत मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें प्रशासन की मिली भगत है. कभी-कभार एक दो ट्रैक्टर को जब्त कर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. कई बार इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को लिखित रूप से जानकारी दी गयी है, बावजूद कार्रवाई नहीं होती है. उन्होंने कहा कि अगर इस पर रोक नहीं लगायी गयी तो आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




