लीगल लिट्रेसी क्लासेस शुरू करने की पहल तेज

गोड्डा : शहर के स्कूल व कॉलेजों में लीगल लीट्रेसी क्लासेस शुरू कराने की कवायद तेज हो गयी है. इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसके सिंह ने मंगलवार को स्कूल- कॉलेजों का निरीक्षण किया. सचिव ने महिला महाविद्यालय, बाल विकास विद्यालय, बालिका उर्दू मध्य विद्यालय आदि स्कूलों का निरीक्षण किया. इस […]
गोड्डा : शहर के स्कूल व कॉलेजों में लीगल लीट्रेसी क्लासेस शुरू कराने की कवायद तेज हो गयी है. इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसके सिंह ने मंगलवार को स्कूल- कॉलेजों का निरीक्षण किया. सचिव ने महिला महाविद्यालय, बाल विकास विद्यालय, बालिका उर्दू मध्य विद्यालय आदि स्कूलों का निरीक्षण किया.
इस दौरान विद्यालय व कॉलेज के प्राचार्य से विधिक साक्षरता सेवा आयोजित करने का निर्देश दिया.महिला कॉलेज में प्राचार्य किरण चौधरी से सचिव ने विधिक साक्षरता के कक्षा संचालन हेतु आवश्यक मार्ग दर्शन मांगा है. इसके पूर्व सोमवार को सचिव ने महेशपुर, लुकलुकी, मालनी, बंदरवार के उच्च विद्यालयों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया था. उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख स्कूल कॉलेजों के अलावा गांव के महेशपुर व लुकलुकी स्कूल को विधिक साक्षरता कक्षा के लिये उपयुक्त पाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




