1500 की आबादी पर एक पेयजल कूप

Published at :08 May 2014 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
1500 की आबादी पर एक पेयजल कूप

मेहरमा : धनकुड़िया पंचायत के ग्राम चौरा में पेयजल की समस्या काफी विकराल हो गयी है. गांव में कुल 10 चापानल सहित 15 पेयजल कूप हैं. जल स्तर नीचे चले जाने के कारण चापानलों में पानी नहीं आ रहा है. वहीं पेयजल कूप पूरी तरह सूख चुके हैं. हालात यह है कि गांव से बाहर […]

विज्ञापन

मेहरमा : धनकुड़िया पंचायत के ग्राम चौरा में पेयजल की समस्या काफी विकराल हो गयी है. गांव में कुल 10 चापानल सहित 15 पेयजल कूप हैं. जल स्तर नीचे चले जाने के कारण चापानलों में पानी नहीं आ रहा है. वहीं पेयजल कूप पूरी तरह सूख चुके हैं. हालात यह है कि गांव से बाहर बहियार में एक मात्र पेयजल कूप है. जिससे ग्रामीणों की प्यास बूझ रही है. गांव की आबादी करीब 1500 के करीब है. ग्रामीणों का कहना है कि पानी को लेकर काफी हाहाकार मचा हुआ है.

क्या कहते हैं मुखिया

मुखिया हेमंत मंडल ने बताया कि पानी का स्तर नीचे चले जाने के कारण गांव में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा कि जब तक गांव में डीप बोरिंग नहीं होगा, तब तक ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझते रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola