जहर खाकर बीए के छात्र ने दी जान

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी गांव में छात्र गुड्डू कुमार साह (22) ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह छात्र ने डिप्रेशन में आकर कीटनाशक की दवा खा ली. दवा खाने के करीब पौन घंटे बाद हालत बिगड़ने पर छात्र ने परिजनों […]
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी गांव में छात्र गुड्डू कुमार साह (22) ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह छात्र ने डिप्रेशन में आकर कीटनाशक की दवा खा ली. दवा खाने के करीब पौन घंटे बाद हालत बिगड़ने पर छात्र ने परिजनों को डॉक्टर के पास ले जाने को कहा. आनन-फानन में छात्र को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया. डॉ सीएल वैद्य द्वारा छात्र को मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि ऑरगेनो फासफोरस का अत्यधिक सेवन कर लिये जाने के कारण छात्र की मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




