सेविका-सहायिका मांग रहीं समान काम, समान वेतन

Updated at : 18 Jan 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
सेविका-सहायिका मांग रहीं समान काम, समान वेतन

गोड्डा : झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहीद स्तंभ परिसर में बुधवार को धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष उषा कुमारी व सचिव राजकुमारी देवी ने किया. धरना के उपरांत शहीद स्तंभ परिसर से रैली निकाल कर समाहरणालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन […]

विज्ञापन

गोड्डा : झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहीद स्तंभ परिसर में बुधवार को धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष उषा कुमारी व सचिव राजकुमारी देवी ने किया. धरना के उपरांत शहीद स्तंभ परिसर से रैली निकाल कर समाहरणालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया.

प्रदेश संयोजक गोपाल प्रसाद यादव की अगुवाई में सेविका सहायिका ने जम कर सरकार विरोधी नारे लगाये. गेट के समक्ष जिला समाज कल्याण कार्यालय के पास भी नारेबाजी किया. प्रदेश संयोजक श्री यादव ने बताया कि झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सेविका सहायिका हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola