पहली सैलरी से गरीबों में बंटवाया कंबल

Updated at : 12 Jan 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
पहली सैलरी से गरीबों में बंटवाया कंबल

गोड्डा के चिकित्सक डॉ नरेंद्र का पुत्र है आदित्य बेंगलुरु में ऐरिडा कंपनी में करता है काम गोड्डा : बेंगलुरु में ऐरिडा नामक कंपनी में नौकरी मिलने के बाद गोड्डा के लाल आदित्य ने अपनी पहली सैलरी से गरीबों के बीच कंबल बंटवा दिया है. आदित्य गोड्डा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ नरेंद्र कुमार के पुत्र […]

विज्ञापन

गोड्डा के चिकित्सक डॉ नरेंद्र का पुत्र है आदित्य

बेंगलुरु में ऐरिडा कंपनी में करता है काम
गोड्डा : बेंगलुरु में ऐरिडा नामक कंपनी में नौकरी मिलने के बाद गोड्डा के लाल आदित्य ने अपनी पहली सैलरी से गरीबों के बीच कंबल बंटवा दिया है. आदित्य गोड्डा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ नरेंद्र कुमार के पुत्र हैं. गुरुवार को डॉ नरेंद्र सपत्नीक रमला गांव के टुका संताली टोला पहुंचे और आदिवासियों के बीच सोहराय का आनंद भी लिया और 100 कंबल का वितरण भी किया. डॉ कुमार ने बताया कि बंगलुरू में रह रहे उनके पुत्र ने अपनी पहली कमाई का पैसा भेजा था. ऐरिडा नामक कंपनी में उसे नौकरी मिली है.
उसने इच्छा जाहिर की कि पहली सैलरी से गरीबों के बीच कंबल वितरण करेंगे. इस दौरान श्री कुमार ने रमला टुका टोला, संताली टोला, डोका बांध व आसपास के करीब सौ लोगों को कंबल दिया. मालूम हो कि दिसंबर माह में श्री कुमार ने सुंदरपहाड़ी के चेबों तेतरियश गांव के आदिवासी पहाड़िया व संतालों के बीच कंबल का वितरण किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola