सीलिंग से लटका मिला शव

Published at :29 Apr 2014 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
सीलिंग से लटका मिला शव

महगामा : महगामा प्रखंड कार्यालय के क्वार्टर से पुलिस ने सोमवार को एक युवक की लाश बरामद की है. लाश कमरे के सीलिंग से लटका हुआ था. पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर ली है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि युवक की हत्या दो-से तीन दिन पूर्व कर के लाश को सीलिंग से लटकाया […]

विज्ञापन

महगामा : महगामा प्रखंड कार्यालय के क्वार्टर से पुलिस ने सोमवार को एक युवक की लाश बरामद की है. लाश कमरे के सीलिंग से लटका हुआ था. पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर ली है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि युवक की हत्या दो-से तीन दिन पूर्व कर के लाश को सीलिंग से लटकाया गया है. कमरे से आने वाली दरुगध इस बात की पुष्टि करती है.

मामले को छिपाने के लिये अज्ञात अपराधियों ने इसे आत्महत्या का रूप दिया है. जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मनीष मनी (24 वर्ष) उर्फ सोनू मंडल है. वह प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था. कार्यालय से चंद ही दूरी पर प्रखंड का क्वार्टर है जहां युवक रह रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola