शहरवासियों को नही मिल रही है बिजली

गोड्डा : गरमी शुरू होते ही शहर में बिजली की किल्लत हो गयी है. शहरवासी एक-एक घंटे पर पावर कट होने की समस्या से परेशान है. शहरी क्षेत्र में मुश्किल से आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है. गोड्डा सब स्टेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सब स्टेशन को नौ मेगावाट की […]
गोड्डा : गरमी शुरू होते ही शहर में बिजली की किल्लत हो गयी है. शहरवासी एक-एक घंटे पर पावर कट होने की समस्या से परेशान है. शहरी क्षेत्र में मुश्किल से आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है. गोड्डा सब स्टेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सब स्टेशन को नौ मेगावाट की बिजली आपूर्ति की जा रही है.
जबकि छह फिडरों को चलाये जाने के लिये 25 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है. लोड शेडिंग कर अलग-अलग फिडरों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है. पावर कट की समस्या अधिकांशत शाम व रात में होती है. शाम के समय बिजली की आपूर्ति कम हो जाती है. दिन में भी बिजली दो से तीन घंटे नदारद रहती है. किसी दिन यदि पांच से छह मेगावाट ही धनकुंडा ग्रीड से बिजली मिली तो समस्या और भी बढ़ जाती है. विद्युत सब स्टेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पावर की आपूर्ति कम होने के कारण लोड शेडिंग करना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल से दो या तीन घंटे बिजली मिल पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










